Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

सोमवार को नहीं बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, 11 राज्यों में पेट्रोल 100 के पार, जानिए प्रमुख शहरों में दाम

शनिवार को पेट्रोल-डीजल 35-35 पैसे प्रति लीटर तो रविवार को 35-25 पैसे प्रति लीटर महंगे हुए थे। स्थिति ये है कि देश के 11 राज्यों में पेट्रोल सौ रुपये से ज्यादा कीमत में बिक रहा है।

देश में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आमजन को मुसीबत में खड़ा कर दिया है। कारण ये है कि जब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते हैं तो माल भाड़ा भी बढ़ जाता है। ऐसे में रोजमर्रा की वस्तुओं के साथ ही अन्य उपयोग में लाइ जाने वाली सामग्री के दाम भी बढ़ जाते हैं। यही कारण है कि रसोई से लेकर अन्य जरूरत के सामान की कीमतें निरंतर ऊंचाई छू रही हैं।
देश में हर दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम नई ऊंचाई पर पहुंच रहे हैं। रिटेल फ्यूल के दाम वैसे भी यहां अपने ऐतिहासिक स्तर पर चल रहे हैं। सोमवार 28 जून को तेल के दामों में कोई तब्दीली नहीं हुई है, लेकिन शनिवार और रविवार दोनों दिन ही तेल के दामों में बड़ी बढ़ोतरी हुई थी। शनिवार को पेट्रोल-डीजल 35-35 पैसे प्रति लीटर तो रविवार को 35-25 पैसे प्रति लीटर महंगे हुए थे। स्थिति ये है कि देश के 11 राज्यों में पेट्रोल सौ रुपये से ज्यादा कीमत में बिक रहा है।
मई-जून में बढ़े दाम
बता दें कि मार्च अप्रैल की स्थिरता के बाद 4 मई के बाद से तेल के दाम बढ़ने लगे थे। मई में कुल 17 दिन दाम बढ़े थे। वहीं, जून में अब तक कुल 14 दिन दाम बढ़ चुके हैं। मई-जून में अब तक कुल मिलाकर 31 दिन तेल के दाम बढ़ चुके हैं।
इन राज्यों में 100 के पार हुआ पेट्रोल
इस बढ़ोतरी से देश के शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुकी है। देश के 11 राज्य ऐसे हैं जहां की राजधानी या कुछ जिलों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है। ये राज्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, केरल, ओडिशा, लद्दाख, बिहार, कर्नाटक, तेलंगाना, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर हैं। मुंबई में कल पेट्रोल पहली बार 104 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े के पार पहुंच गया। वहीं राजस्थान के श्रीगंगानागर में पेट्रोल ने 110 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा छू लिया, जो अब तक का ऐतिहासिक सर्वोच्च स्तर है।
प्रमुख शहरों में दाम
दिल्ली में पेट्रोल 98.46 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.90 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 104.56 और डीजल 96.42 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 98.30 और डीजल 91.75, चेन्नई में पेट्रोल 99.49 और डीजल 93.46, बेंगलुरु में पेट्रोल 101.75 और डीजल 94.25, हैदराबाद में पेट्रोल 102.32, और डीजल 96.90, तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 100.44 और डीजल 95.44, जयपुर में पेट्रोल 105.18 और डीजल 97.99, पटना में पेट्रोल 100.47 और डीजल 94.24, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.54 रुपये प्रति लीटर है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।