Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

त्योहारी सीजन में लगातार बढ़ रहे हैं पेट्रोल और डीजल के दाम, हर दिन हो रही 35 पैसे की बढ़ोत्तरी

त्योहारी सीजन में लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं। इसका असर अन्य दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दामों पर भी पड़ रहा है। पेट्रो पदार्थ की कीमतें बढ़ने का असर माल भाड़ा में भी पड़ रहा है।

त्योहारी सीजन में लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं। इसका असर अन्य दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दामों पर भी पड़ रहा है। पेट्रो पदार्थ की कीमतें बढ़ने का असर माल भाड़ा में भी पड़ रहा है। इससे फल सब्जी सहित अन्य दैनिक उपभोग की सामग्री के दाम भी बड़ रहे हैं। अब तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें आए दिन रिकॉर्ड बना रही हैं। अक्टूबर महीने में ही अब तक कुछ दिनों को छोड़कर तकरीबन रोज वाहन ईंधन के दामों में वृद्धि की गई। 16 अक्टूबर यानी शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार तीसरे दिन इजाफा हुआ। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल दोनों 35-35 पैसे प्रति लीटर महंगे हुए। ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 105.14 रुपये से बढ़कर 105.49 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। डीजल 94.22 रुपये लीटर हो गया, जो शुक्रवार को 93.87 रुपये था। घरेलू स्तर पर ईंधन के दाम में तेजी की वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड की कीमतों में उछाल को बताया जा रहा है।
लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल 35 पैसे महंगा
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी का यह लगातार तीसरा दिन है। इससे पहले 12 और 13 अक्टूबर को दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था। देश के ज्यादातर हिस्सों में पेट्रोल पहले से ही 100 रुपये लीटर से ऊपर है, जबकि डीजल का भाव मध्य प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और बिहार सहित एक दर्जन राज्यों में 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गया है।
तेल का नया रेट
दिल्ली में पेट्रोल 105.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.22 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 111.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल 102.15 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.33 रुपेय प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.59 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
अपने शहर में ऐसे चेक करें रेट
आप एक SMS के जरिये अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं। इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं। आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड। अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।