Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

लगातार जेब में डाका डाल रही हैं पेट्रोल और डीजल की कीमतें, जानिए प्रमुख शहरों के दाम

अब स्थिति ये है कि ईंधन की कीमतें हर दूसरे दिन नई ऊंचाई पर पहुंच रही हैं। रविवार की राहत के बाद सोमवार 14 जून को फिर रिटेल फ्यूल के दामों में बढ़ोतरी हुई है।

देश में ईंधन तेल के दामों पर कोई लगाम लगती नजर नहीं आ रही है। जहां वर्ष 2014 से पहले पेट्रोल की कीमतों के बढ़ने पर भाजपाई सरकार की नींद हराम कर देते थे, वहीं, अब वे पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बढ़ने पर भी तर्क देते हैं। वे कांग्रेस शासित राज्यों में पेट्रोल और डीजल में वेट अधिक होने की बात करते हैं, वहीं, कांग्रेस सहित अन्य दल केंद्र सरकार पर आरोप लगाती है। इन सबके बीच आम उपभोक्ता पिस रहा है। पहले जहां चुनावों में महंगाई ही प्रमुख मुद्दा हुआ करता था, अब वो भी हिंदू-मुस्लिम और भारत पाकिस्तान की बहस में उलझ कर रह गया है।
अब स्थिति ये है कि ईंधन की कीमतें हर दूसरे दिन नई ऊंचाई पर पहुंच रही हैं। रविवार की राहत के बाद सोमवार 14 जून को फिर रिटेल फ्यूल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज पेट्रोल 29 पैसे प्रति लीटर और डीजल 30 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। इसके पहले शुक्रवार और शनिवार लगातार दो दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े थे।
आखिरी बढ़ोतरी के बाद तो राजस्थान के श्रीगंगानगर में डीजल भी 100 के पार चला गया था। यहां पेट्रोल की कीमतें महीनों पहले 100 के पार हो चुकी थीं। फिलहाल यहां पेट्रोल 107 रुपए प्रति लीटर के ऊपर चल रही हैं। वहीं, आज की बढ़ोतरी के बाद लद्दाख में भी पेट्रोल 100 के पार चला गया है। आज पेट्रोल यहां 101.95 प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।
चार मई के बाद से 24 बार बढ़ाए गए दाम
बता दें कि 4 मई, 2021 के बाद से पेट्रोल-डीजल के दाम कुल 24 दिन बढ़ाए जा चुके हैं। यानी कि छह हफ्तों के भीतर 24 दिन कीमतें बढ़ाई गई हैं। इस अवधि में ही पेट्रोल 6.09 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है, वहीं डीजल भी 6.30 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है।
प्रमुख शहरों की कीमतें
आज की बढ़ोतरी के बाद बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.41 रुपए प्रति लीटर हो गई है और वहीं, डीजल 87.28 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल 102.58 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.70 रुपए, चेन्नई में पेट्रोल 97.69 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91.92 रुपए, कोलकाता में पेट्रोल 96.34 रुपए और डीजल की कीमत 90.12 रुपए, पटना में पेट्रोल 98.49 रुपए और डीजल 92.59 रुपए, लखनऊ में पेट्रोल 93.63 और डीजल 87.68 रुपए, भोपाल में पेट्रोल की कीमत 104.59 रुपए और यहां डीजल 95.91 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है।
जानिए अपने शहर में तेल के दाम
क्रूड ऑयल की कीमतों और विदेशी मुद्रा की दरों के हिसाब से देश में हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ये नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे से देश के हर पेट्रोल पंप पर लागू हो जाती हैं। चूंकि हर राज्य का स्थानीय वैट अलग होता है, ऐसे में हर राज्य में फ्यूल के दाम अलग-अलग हो सकते हैं।
आप एक SMS के जरिए हर रोज अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं। इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं। आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड। अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी।