Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 18, 2026

भाजपा पर जनता का बढ़ा भरोसा, पहले की अपेक्षा 2022 में आयेगी अधिक सीटें: प्रह्लाद जोशी

भाजपा के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पूर्व विधायक व दायित्व धारियों की बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास कार्यों की बदौलत जनता का विश्वास अर्जित किया है।

केंद्रीय संसदीय कार्य कोयला एवं खान मंत्री एवं भाजपा के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पूर्व विधायक व दायित्व धारियों की बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास कार्यों की बदौलत जनता का विश्वास अर्जित किया है। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में वर्ष 2017 में हुए चुनाव के मुकाबले भाजपा इस बार ज्यादा सीटें जीतेगी। क्योंकि भाजपा सरकार ने राज्य का विकास किया है।
उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान उत्तराखंड  सरकार का कुशल प्रबंधन रहा। अर्थव्यवस्था भी दोबारा पटरी पर आ गई है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार के तमाम विकास कार्य ही हमारे 2022 चुनाव के मुद्दे है बड़ी जीत का कारण होगा इसी आधार पर भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें अगले वर्ष जीतने जा रही है।
बैठक में केंद्रीय मंत्री ने पूर्व दायित्व धारियों और विधायकों के सुझाव भी लिए और उन सभी को सचेत किया कि चुनावी मैदान के रण क्षेत्र सजने शुरू हो गए हैं। सभी को अपने कौशल को धरातल तक ले जाते हुए लोगों को प्रेरित कर मतदान केंद्र तक ले जाना है। हर तरह का कार्यकर्ता 2022 की जीत का आधार होंगे ओर हमें बहुत तेजी से कार्य करने हैं। उत्तराखंड में भाजपा सरकार इसलिए भी जरूरी है कि यहां के विकास की चर्चा आज पूरे देश में होती है। विपक्ष इस चर्चा से घबराया हुआ है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष कभी कोयला संकट और कभी बिजली संकट के नाम पर दुष्प्रचार कर चुका है। उन्होंने कहा कि विपक्षी झूठ की मंडी है और वह झूठ में महारत हासिल कर चुकी है। आज देवभूमि उत्तराखंड समग्र विकास की ओर आगे बढ़ रहा है जनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर सबको जोड़ना है। घर-घर भाजपा हर घर भाजपा इस अभियान से सभी को जोड़ना है और भाजपा के कार्यों को उनके बीच साझा करना है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्रो मदन कौशिक ने चुनाव की दृष्टि से 50 दिन को महत्वपूर्ण बताया और उन्होंने बताया कि  चिंतन बैठक में जो दिसंबर तक का रोड मैप तैयार किया है पार्टी बहुत तेजी से उस पर आगे बढ़ रही है। सभी को भी इन सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेना है और कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य की योजनाओं से अवगत कराना है। 252 मंडलों में हमारे सम्मेलन हो रहे हैं। 14 जिलों में कार्य समिति और सम्मेलन और मोर्चों के सम्मेलन होने हैं। प्रबुद्ध सम्मेलन सम्मेलन चल रहे हैं व दिसंबर में 70 विधानसभा में जन आशीर्वाद रैली होगी।
उन्होंने कहा कि आगामी 2022 के चुनाव की दृष्टि से पूर्व विधायक और दायित्व धारियों की उस विजय में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। पूरे 5 साल हमारे विपक्षी घर से नहीं निकलते और चुनाव से 15 दिन पहले निकलना शुरू होते हैं और झूठे प्रचार शुरू करते हैं। सभी को घर-घर जाकर उनके इस प्रचार को रोकना है, यह हम सबकी जिम्मेदारी है। हमारी सरकार के कार्यों से प्रदेश में हमारे अनुकूल माहौल बना हुआ है। जो हमने लक्ष्य तय किया है 2017 से बड़ी जीत का स्पष्ट होता हुआ प्रतीत हो रहा है। इस वातावरण को और अनुकूल बनाने के लिए घर-घर दस्तक देना है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में 2022 के लक्ष्य के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और हमें पूर्ण विश्वास है विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का संगठन उत्तराखंड की विजय का साक्षी बनेगा। प्रदेश मुख्यालय के इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय, चुनाव सह प्रभारी लॉकेट चटर्जी, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी एवं सुरेश भट्ट ने किया। कार्यक्रम में सभी पूर्व विधायक एवं पूर्व दायित्वधारियों ने भाग लिया।