Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

अमेरिका में कोरोना का टीका लगा चुके लोगों को मिला मास्क से छुटकारा, साथ ही दी चेतावनी


अमेरिका में कोरोना का टीका लगा चुके लोगों के लिए एक राहत की बात है कि अब उन्हें मास्क लगाने की जरूरत नहीं है। ऐसे लोग एक दूसरे के घर जा सकते हैं। घर के अंदर हों या बाहर, अब मास्क की जरूरत नहीं है। साथ ही किया गया है कि यदि महामारी फिर विकराल रूप धारण करती है तो नियमों में बदलाव हो सकता है। वहां सामाजिक जीवन पर लगी बंदिशों को खोलने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। लाखों अमेरिकियों ने एक साल से अधिक वक्त महामारी की वजह से घरों में बिता दिया। टीकाकरण के बाद आया यह परिवर्तन लोगों के जीवन में एक बार फिर नयापन लेकर आएगा।
बता दें कि अमेरिका में एक बड़ी आबादी ने शिकायत की थी कि वैक्सीन से सुरक्षित होने के बाद भी सीडीसी (रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र) बंदिशें नहीं हटा रहा है। 117 मिलियन से अधिक अमेरिकी वैक्सीन की पूरी प्रक्रिया का हिस्सा बन चुके हैं, जो कि अमेरिका की आबादी का 35 प्रतिशत है।
सीडीसी के अधिकारियों ने कहा कि दुनिया भर में कोरोनो वायरस टीकों की प्रभावकारिता के आंकड़े सबूत हैं कि टीका लेने के बाद लोग महामारी से सुरक्षित हो रहे हैं। सीडीसी ने यह भी कहा कि वैक्सीन अमेरिका में कोरोना के घातक म्यूटेंट के खिलाफ असरदार है और लोगों को सुरक्षा प्रदान करती है। देश के घटते मामलों और पूरी तरह से टीकाकरण करा चुके लोगों में संक्रमण ना के बराबर पाया गया है। इसके बावजूद भी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि महामारी फिर से भयावह रूप लेती है तो दिशानिर्देश बदले जा सकते हैं।
यहां नहीं होगी छूट
प्रतिबंधों में दी गई यह छूट हवाई यात्राओं पर और स्वास्थ्य क्षेत्र में लगे लोगों पर लागू नहीं होती है। अधिकारियों ने यह भी कहा कुछ व्यवसायों से जुड़े लोगों को अभी भी मास्क की आवश्यकता हो सकती है।
घटे हैं मौत के मामले
अमेरिका में आठ महीनों में सबसे कम नए मामलों की संख्या देखी जा रही है। वहीं, जनवरी में प्रति दिन लगभग 3,000 लोगों की हो रही मौत की संख्या घटकर अब लगभग 600 प्रति दिन हो गई है।
वैक्सीन से सुरक्षित लोगों को नहीं है मास्क की जरूरत
सीडीसी के पूर्व कार्यवाहक निदेशक और रॉबर्ट वुड जॉनसन फाउंडेशन के अध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड बेसर ने कहा-यह एक ऐसा दिन है जो मुझे लगता है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में महामारी में एक टर्निंग प्वाइंट के रूप में दर्ज किया जाएगा। वे लोग जो पूरी तरह से वैक्सीन से सुरक्षित हैं, अपने मास्क उतार सकते हैं। बाहर जा सकते हैं, अंदर जा सकते हैं। लोगों के आसपास हो सकते हैं और अब कोविड के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है, यह सच में अकल्पनीय है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।