Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

उत्तराखंड के बागेश्वर में भूकंप के झटके से सहमे लोग, निकले घरों से बाहर

उत्तराखंड में शुक्रवार की सुबह बागेश्वर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोगों की नींद खुली और कई जगह लोग भरों से बाहर निकल लगए। हालांकि भूकंप की तीव्रता बहुत ज्यादा नहीं थी।

उत्तराखंड में शुक्रवार की सुबह बागेश्वर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोगों की नींद खुली और कई जगह लोग भरों से बाहर निकल लगए। हालांकि भूकंप की तीव्रता बहुत ज्यादा नहीं थी। इससे कहीं किसी नुकसान की सूचना नहीं है।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप आठ जुलाई की सुबह करीब छह बजकर 31 मिनट 21 सेकंड पर आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.3 दर्ज की गई। इसका आक्षांस 30.10 और देशांतर 80.01 था। इसका केंद्र बागेश्वर में जमीन में करीब पांच किलोमीटर भीतर था।
उत्तराखंड संवेदनशील
भूकंप की दृष्टि से उत्तराखंड बेहद संवेदनशील है। राज्य के अति संवेदनशील जोन पांच की बात करें इसमें रुद्रप्रयाग (अधिकांश भाग), बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी जिले आते हैं। ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी व अल्मोड़ा जोन चार में हैं और देहरादून व टिहरी दोनों जोन में आते हैं।
उत्तराखंड में आ चुके हैं दो बड़े भूकंप
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और चमोली जिले में दो बड़े भूकंप आ चुके हैं। इससे भूकंप के हलके झटके से ही लोग दहशत में आ जाते हैं। उत्तरकाशी में 20 अक्टूबर 1991 को 6.6 तीव्रता का भूकंप आया था। उस समय हजारों लोग मारे गए थे। साथ ही संपत्ति को भी अत्यधिक क्षति हुई थी। इसके बाद 29 मार्च 1999 में चमोली जिले में उत्तराखंड का दूसरा बड़ा भूकंप आया। भारत के उत्तर प्रदेश (अब उत्तराखंड) राज्य में आया यह भूकंप हिमालय की तलहटियों में 90 वर्षों का सबसे शक्तिशाली भूकंप था। इस भूकंप में 103 लोग मारे गए थे।
ये हैं भूकंप के कारण
भू-वैज्ञानिकों के मुताबिक पिछले चार सालों में मेन सेंट्रल थ्रस्ट पर 71 से ज्यादा बार भूकंप के झटके आ चुके हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह क्षेत्र कितना सक्रिय है। उनका कहना है कि छोटे-छोटे भूकंप के झटके बड़े झटकों की संभावनाओं को रोक देते है। मेन सेंट्रल थ्रस्ट के रूप में जाने जानी वाली दरार 2500 किमी लंबी और कई भागों में विभाजित है। इंडियन और एशियन प्लेट के बीच दबाव टकराने और घर्षण से भूकंप की घटना होती है।