Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 27, 2026

दुल्हन की एक झलक पाने को दूल्हे के घर पहुंचे लोगों साथ हुआ ऐसा, मची चीख पुकार, कई पहुंच गए अस्पताल

दूल्हे के घर जब दुल्हन आई तो गांव के लोग दुल्हन की झलक पाने के लिए उमड़ पड़े। इस दौरान उन्होंने ये भी ध्यान नहीं दिया कि जहां पर वे खड़े हैं, वो जगह कितनी सुरक्षित है। विवाह समारोह के दौरान दो मंजिले मकान का बरामदा दुल्हन को देखने के लिए आतुर लोगों का वजन सही नहीं पाया और भरभराकर गिर गया। बरामदा गिरते ही शादी के जश्न चीख पुकार में बदल गया। बीस लोग इस हादसे में घायल हो गए। घायलों में चार महिलाओं की हालत चिंताजनक देख उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
यह वाकया उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेल ब्लॉक के अंतर्गत जंता गांव का है। विवाह समारोह में दो मंजिला पुराने मकान का बरामदा गिरने से बीस लोग घायल हो गए। चार महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जंता गांव में मोहन सिंह के बेटे पंकज की बरात बुधवार को गांव से नथुआखान रवाना हुई। शाम को बरात बरात गांव पहुंची।
बताया जा रहा है कि बारात स्वागत के साथ महिलाएं मंगल गीत गा रही थी।
दुल्हन को देखने के लिए ग्रामीणों का हजूम उमड़ने से घर के बाहर के कमरे का पाल (बरामदा) एकाएक धराशाई हो गया। करीब बीस से ज्यादा लोग इस दौरान घायल हो गए। चार गंभीर रुप से घायल महिलाओं को गांव से करीब ढाई किलो मीटर नीचे हाईवे तक लाया गया। आपातकालीन 108 सेवा से सभी घायलों को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया। गंभीर घायल अनीता, मुन्नी देवी, गीता देवी व रेखा देवी को हायर सेंटर रेफर किया गया।


जंता गांव में बारात वापसी का जश्न मकान का बरामदा टूटने के साथ फीका पड़ गया। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मकान की पाल टूटने से मची अफरा तफरी में ग्रामीणों की चीख पुखार मच गई। हर कोई अपने परिजनों की खोजबीन में लगा रहा। घायलों को टूटी पाल से किसी तरह निकालकर सड़क तक ग्रामीणो की मदद से किसी तरह टॉर्च और उजाले की मदद सें भवाली अल्मोड़ा एनएच पर लाने के बाद 108 सेवा से सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया। हादसे में नीमा देवी, मीना देवी, ज्योति, अंजलि, उमा देवी, रवीना, लीला देवी सहित करीब बीस लोगों को मामूली चोट आई है। घायलों में एक डेढ़ साल की बच्ची है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

You may have missed