पेन-इंडिया फाउंडेशन ने गरीबों की मदद से की नए साल की शुरुआत, जरूरतमंदों को बांटे कंबल
देहरादून के डोईवाला में नव वर्ष के उपलक्ष्य में पेन-इंडिया फाउंडेशन (पीआईएफ) ने जरूरतमंदों व निराश्रितों को कंबल बांटे। संस्था के सदस्यों ने रानीपोखरी में जाखन नदी किनारे बसे झुग्गी-झोपड़ी में रहने को मजबूर जरूरतमंदों के बीच जाकर उन्हें 40 कंबल का वितरित किए।इस दौरान पेन-इंडिया फाउंडेशन (पीआईएफ) के संरक्षक डॉ.प्रकाश केशवया ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा कार्य है। इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इस सर्दी के बचाव के लिए कुछ लोग पर्याप्त प्रबंध नहीं कर पा रहे हैं। पीआईएफ हमेशा जरुरतमंद लोगों की सेवा में तत्पर है।
पीआईएफ के संस्थापक अनूप रावत ने कहा कि समाज में बहुत से ऐसे लोग हैं जो आर्थिक तंगी के चलते गर्म कपड़ों का प्रबंध नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद तबके की आवश्यकता को देखते हुए फाउंडेशन की ओर से कंबल वितरित किए गए हैं। पीआईएफ सहसंस्थापक संतोष बुड़ाकोटी ने कहा कि लगातार लोगों की सेवा की जा रही है। ठंड में ठिठुर रहे जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। इस दौरान विजया केशवया, सुशील नौटियाल वॉलंटियर शिक्षिका दीपालिका नेगी आदि मौजूद रहे।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






