Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

पेन इंडिया फाउंडेशन ने बच्चों को बांटी स्कूल यूनिफॉर्म

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में पेन इंडिया फाउंडेशन की ओर से विद्यालय में अध्ययनरत निर्धन परिवरों के छात्र-छात्राओं को स्कूल यूनिफॉर्म वितरित की। सर्दियों की नई स्कूल यूनिफॉर्म पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पेन इंडिया स्कूल में निर्धन परिवारों के बच्चों को पूर्णतया निशुल्क शिक्षा दी जा रही है। इसी कड़ी में पेन इंडिया फाउंडेशन की ओर से स्कूली नौनिहालों को सर्दी की नई स्कूल यूनिफॉर्म वितरित की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर पेन इंडिया फाउंडेशन के संरक्षक डॉ. प्रकाश केशवया ने कहा कि सर्दी के मौसम को देखते हुए बच्चों के लिए नई यूनिफॉर्म की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसी कड़ी में फाउंडेशन की ओर से बच्चों को नई यूनिफॉर्म वितरित की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

पेन-इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक व सह संस्थापक संतोष बुड़ाकोटी ने बताया कि इससे पहले भी संस्था की ओर से बच्चों को गर्मियों में स्कूल यूनिफॉर्म के दो सेट व किताबों भी दिए गए थे। इसके अलावा समय-समय पर स्टेशनरी निशुल्क वितरित की जाती है। इस अवसर पर शिक्षिकाएं ऋतु शर्मा, दीपालिका नेगी, किरण पंवार, दीपाली तोवाल, निर्मला गुसाईं, परविंदर कौर, शिवानी चौहान सहित नीलम मौजूद रहीं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *