Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

सियाचीन ग्लेशियर में बर्फ दरकने से पौड़ी के जवान की मौत, सीएम और पूर्व सीएम ने जताया दुख

सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र में तैनाती के दौरान बर्फ दरकने से इसकी चपेट में आने से जनपद पौड़ी का एक सपूत की मौत हो गई। पौड़ी जिले के जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने भी सियाचीन में सैनिक के शहीद होने की पुष्टि की है।

सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र में तैनाती के दौरान बर्फ दरकने से इसकी चपेट में आने से जनपद पौड़ी का एक सपूत की मौत हो गई। पौड़ी जिले के जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने भी सियाचीन में सैनिक के शहीद होने की पुष्टि की है। जवान की मौत पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व सीएम हरीश रावत ने शोक व्यक्त किया।
पाबौ ब्लाक के अंतर्गत ग्राम धारकोट निवासी सूबेदार सिंह गुसाई का पुत्र विपिन गुसाईं (24) बंगाल इंजीनियरिंग में कार्यरत था। वर्तमान में उसकी तैनाती सियाचिन ग्लेशियर में थी। विपिन के पड़ोसी ग्राम धारकोट निवासी प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि ड्यूटी के दौरान ग्लेशियर में टूटने से विपिन के सिर पर गहरी चोट आ गई। सेना की ओर से उसे उपचार दिया गया, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी।
उन्होंने बताया कि विपिन की माता पार्वती देवी अपनी आंखों का इलाज करवाने सतपुली गई थी। इस बीच रविवार सुबह उन्हें विपिन की मौत का समाचार मिल गया। इधर, विपिन के शिक्षक इंटर कालेज चंपेश्वर के प्रवक्ता वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि विपिन होनहार छात्र था। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट तक उन्होंने विपिन को पढ़ाया। विपिन के निधन का समाचार सुन वे बेहद निराश हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सियाचिन में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए  ग्राम धारकोट, पौड़ी निवासी, 57 बंगाल इंजीनियरिंग के जवान विपिन सिंह गुसाईं जी के शहीद होने पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर समय शहीद के परिवारजनों के साथ है।
वहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत ने ट्विट किया कि-भारत माँ का वीर सपूत, देवभूमि उत्तराखंड एक और लाल एवं 57 बंगाल इंजीनियरिंग (निवासी धारकोट जिला पौड़ी गढ़वाल) के जवान विपिन सिंह गुसाँई जी सियाचिन में देश की रक्षा के दौरान अपने फर्ज का निर्वहन करते हुये शहीद हो गये हैं। उनके शहीद होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। मैं शहीद विपिन सिंह गुसाईं जी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये उनके परिजनों तक अपनी संवेदनाएं संप्रेषित करता हूँ। भगवान, उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।