वाहनों की करो सही तरीके से पार्किंग, मिलेगा सार्टीफिकेट, गलती पर होगा चालान माफ
वाहनों को सही तरीके से पार्क करो और भविष्य में ट्रैफिक नियम की गलती पर एक बार छूट भी पाओ। साथ ही प्रमाण पत्र के भी हकदार बनो। कुछ ऐसी ही योजना देहरादून में शुरू होने जा रही है। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय आम जनमानस को अपने वाहन को सही ढंग से पार्क करने के लिए प्रोत्साहित कर रहाहै। साथ ही इसे लेकर जनजागरूकता के उद्देश्य से एक अनूठी पहल भाी शुरू की जा रही है। इस योजना के मुख्य उद्देशय सभी को व्यवस्थित पार्किंग को प्रोत्साहित करने, सही पार्किंग को आदत में शामिल करना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)होमगार्ड के डिप्टी कमांडेंट जनरल राजीव बलोनी ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत कोई भी व्यक्ति अलग-अलग स्थानों पर पार्क किये गए अपने वाहन के 50 चित्रों को विभागीय व्हाट्सएप नम्बर 9858950814 पर भेज सकेगा। उस व्यक्ति को प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जायेगा। इस सम्बन्ध में होमगार्ड्स कते कमांडेंट जनरल केवल खुराना की ओर से उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से वार्ता की गई। पुलिस महानिदेशक ने इस पर सैद्धान्तिक सहमति प्रदान की है। ऐसे व्यक्ति जो इस प्रकार 50 चित्रों को प्रेषित करेगा, उसे प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया जायेगा। उसके द्वारा दुर्घटनावश किये गये अगले किसी यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रदत्त चालान माफ किया जायेगा। यह योजना उसके किसी परिवार के एक सदस्य हेतु भी लागू होगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने बताया कि उक्त योजना से सही ढंग से वाहनों को खड़ा करने एवं यातायात नियमों का पालन करने के लिये उत्साहित करेगी। वर्तमान में यह योजना देहरादून जनपद में प्रारम्भ की जा रहीं है। इसके बाद सम्पूर्ण उत्तराखंड में लागू की जाएगी। शुरुवात में योजना को व्हाट्सएप नम्बर में माध्यम से शुरू किया जा रहा है। उसके उपरान्त योजना को मोबाईल एप्लीकेशन के माध्यम से चलाया जाएगा। एप्लीकशन के माध्यम से चलाने पर आवेदनकर्ता रिकॉर्ड्स को संरक्षित किये जाने एवं योजना बेहतर ढंग से चलाये जाने मे मदद करेगी।



