Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

कर्नल्स अकादमी में पैरासेलिंग और पैराग्लाडिंग शो, छात्र छात्राओं ने किया कौशल प्रदर्शन

देहरादून में कर्नल्स अकादमी रामगढ़ शीशमबाड़ा में शनिवार को पैराग्लाडिंग शो का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने स्कवाँड्रन लीडर एसपीएस कौशिक के निर्देशन और मार्गदर्शन में पैरासेलिंग एवं पैराग्लाडिंग के कौशल का प्रदर्शन किया। पैरासेलिंग में विद्यार्थियों ने जब उडान भरी तो सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षको ने हर्ष ध्वनि व तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह में उपस्थित सभी लोगों के लिए यह एक अविस्मरणीय अनुभव रहा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इससे पूर्व स्कवाँड्रन लीडर कौशिक ने विद्यार्थियों को पैराग्लाडिंग से सम्बंधित विषय की जानकारी दी। जो कि भविष्य में उनके लिए सहायक सिद्ध होगी। साथ ही उन्होंने पैरासेलिंग, पैराग्लाडिंग और स्काई ड्राइविंग के बीच के अन्तर को रोचक तरीके से समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को सशस्त्र सेना में जाने के लिए भी प्रेरित किया। इस पर उनकी प्रतिक्रिया उत्साहवर्धक रही। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

स्कवांड्रन लीडर एसपीएस कौशिक ने इस रोमांचकारी कौशल को सीखने के लिए सभी को प्रेरित किया। इसके लिए उन्होंने आयु सीमा से सम्बंधित जानकारी भी दी। कार्यक्रम से पूर्व स्कूल डायरेक्टर कर्नल एसएस चौधरी, प्रधानाचार्या सुषमा चौधरी, शिक्षकों व विद्यार्थियों ने स्कवांड्रन लीडर एवं उनकी टीम का गर्म जोशी से स्वागत किया।