Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

उत्तराखंड के पंकज भारद्वाज बने भारतीय रोल बॉल टीम के इंचार्ज, देखें वर्ल्ड कप के लिए भारतीय खिलाड़ियो की सूची

उत्तराखंड के पंकज भारद्वाज भारतीय रोल बॉल टीम के इंचार्ज बनाए गए हैं। उत्तराखंड रोल बॉल संघ की प्रवक्ता चित्रांजलि नेगी ने बताया कि उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है कि छठी रोल बॉल वर्ल्ड कप के लिए पंकज को भारतीय टीम का इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है। ये प्रतियोगिता 21 अप्रैल से 26 अप्रैल 2023 को पुणे महाराष्ट्र में होने जा रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि 6th रोल बॉल वर्ल्ड कप में विभिन्न देशों से लग भग 42 टीमें भाग ले रही है। भारतीय दल में टीम मैनेजर मोहिनी यादव (पुणे), मुख्य कोच मधु शर्मा (जम्मू), कोच विक्रम राठौर (राजस्थान) एवं फिटनेस कोच तेजस्विनी यादव (पुणे) को शामिल किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

रोल बॉल आज दुनिया के 60 से 70 देशो में खेला जा रहा है। इस से पूर्व पहली विश्व कप स्पर्धा भारत में, दूसरी स्पर्धा नैरोबी केन्या, तीसरी भारत में, चौथी बांग्लादेश में व पांचवी भारत में आयोजित हुए थी। इसमे चैंपियनशिप का ख़िताब अबतक क्रमश डेनमार्क, ईरान, भारत, ईरान व भारत ने जीता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि पिछले 2 वर्षो से उत्तराखंड में रोल बॉल खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए इस बार उत्तराखंड से 4 खिलाड़ियों का चयन NIS (Patiyala) में रोल बॉल के प्रशिक्षण कोर्स के लिए हुआ है। चयनित खिलाडी शिवम भरद्वाज, प्रियंक शर्मा, आर्यन भरद्वाज व वशिष्ठ कुमार खत्री NIS (Patiyala) में रोल बॉल की बारीकियां सीखेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देखें प्रतियोगिता के लिए चयनीत भारतीय टीम