देहरादून के झाझरा में क्लोरीन गैस के रिसाव से हड़कंप, आसपास के घरों को पुलिस ने कराया खाली
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के झाझरा में मंगलवार सुबह प्लाट में रखे गैस सिलिंडरों से क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। इसके बाद सूचना मिलते ही थाना प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को खाली कराया। आसपास के लोगों को घरों से बाहर कर उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया है। मौके पर स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा फायर कर्मियों की टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
एसएसपी देहरादून अजय सिंह खुद मौके पर हैं। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। साथ ही उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। क्लोरीन गैस के सिलेंडरो को किन कारणों से उक्त प्लाट पर रखा गया है, इसकी भी जांच की जा रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
आज नौ जनवरी की सुबह थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि झांझरा क्षेत्र में स्थित एक प्लॉट में रखें गैस सिलेंडरों से क्लोरीन गैस का रिसाव हो रहा है। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने आस-पास के क्षेत्र में स्थित घरों से लोगों को रेस्क्यू पर करते हुए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। साथ ही मौके से गैस सिलैंडरों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



