Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

होली रंगोत्सव पर ग्राफिक एरा में चला पद्मश्री प्रीतम भरतवाण के सुरों जादू

उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के परिसर में होली के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने अन्य 24 कलाकार के साथ उत्तराखंड के लोकगीत की प्रस्तुति दी तो पूरा प्रांगण ढोल की थाप पर थिरक उठा। प्रीतम भरतवाण ने कार्यक्रम में जागर और गढ़वाली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण और ग्राफिक एरा ग्रुप के चैयरमेन डॉ. कमल घनशाला ने कार्यक्रम की शुरुआत की। होली बैठक कार्यक्रम में डॉ कमल घनशाला ने कहा कि हमारी संस्कृति में होली के पर्व पर देवी-देवताओं का आह्वान ढोल वादक ढोल बजाकर करते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

होली बैठक कार्यक्रम में लोकगीत गायक व जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने सुबदा नालु पानी जांदी और शिवजी कैलाशू रंदान जैसी प्रस्तुतिओं से समां बांधा। दर्शक दीर्घा में मौजूद लोग भरतवाण के गीतों पर जमकर थिरके। कार्यक्रम में प्रीतम भरतवाण ने अन्य ढोल वादकों के साथ ढोल पर प्रस्तुति भी दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डॉ मनीष कुमार बिष्ट और डॉ पुरुषोत्तम पंटोला ने सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण भेंट देकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान यूनिवर्सिटी के कल्चरल क्लब के छात्रों ने लोकगायन और नृत्य-कला का प्रदर्शन किया और अपनी प्रतिभा से दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान कैंपस के सभी अध्यपक और छात्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *