Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

हमारी लड़ाई सत्ता की नहीं, देश और उत्तराखंड को बचाने की है: आर्येन्द्र शर्मा

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा ने कहा कि हमारी लड़ाई सत्ता की नहीं, बल्कि इस देश को बचाने की है। हमारी लड़ाई उत्तराखंड को बचाने की है। एक तरफ़ वो लोग हैं, जो देश को और उत्तराखंड को बर्बाद करने पर तुले हैं। वहीं, दूसरी तरफ़ हमारे नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और के. सी. वेणुगोपाल हैं, जो देश को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं और उत्तराखंड को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एक बयान में उन्होंने कहा कि बीजेपी ने दस सालों में उत्तराखंड को भय, भ्रम और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है। युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ किया गया है। भय, भ्रम और भ्रष्टाचार की राजनीति से उत्तराखंड बेहाल है। उत्तराखंड आपदाओं से जूझ रहा है, वहीं सरकार सिर्फ़ प्रचार में व्यस्त है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं है। महिलाओं को सुरक्षा नहीं है। बच्चों के पेपर लगातार लीक हो रहे हैं। हर वर्ग आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। बीजेपी धर्म के नाम पर राजनीति करती है, लेकिन अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में और बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटनाओं ने बीजेपी का असली चेहरा पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। जो लोग धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं, वही आस्था की रक्षा करने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस नेता आर्येन्द्र शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड लगातार आपदाओं की मार झेल रहा है, लेकिन बीजेपी सरकार ने प्रदेश को बचाने, लोगों को राहत देने और भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोई ठोस काम नहीं किया। जनता संकट में रही और सरकार सिर्फ़ प्रचार में व्यस्त रही। अब समय आ गया है कि उत्तराखंड भय, भ्रम और भ्रष्टाचार की राजनीति से मुक्त हो। उत्तराखंड को बचाना है, देश को बचाना है और जनता की आवाज़ को मज़बूत करना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।