Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 30, 2026

ऑस्कर 2023: आरआरआर ने रचा इतिहास, ‘नाटू-नाटू’ गाना ओरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी में नामांकित

ऑस्कर 2023 के लिए मंगलवार 24 जनवरी को कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में आधिकारिक रूप से नॉमिनेशन की घोषणा कर दी गई। रिज अहमद और एलिसन विलियम्स ने अकादमी अवॉर्ड के लिए नामांक की घोषणा की। सभी की निगाहें बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस के नॉमिनेशन पर टिकी थीं। इस बीच भारत के लिए इस खुशखबरी आई है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने के बाद अब आरआरआर ऑस्कर 2023 के लिए भी आधिकारिक रूप से नॉमिनेट हो गई है। फिल्म के गाने नाटू-नाटू को ओरिजनल सॉन्ग की कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

95वें एकेडमी अवार्ड्स के लिए अपेक्षा के अनुसार फिल्‍म RRR के सांग “नाटू नाटू” को सर्वश्रेष्‍ठ ओरिजनल सांग की कैटेगरी में ऑस्‍कर के लिए नामित किया गया है। बता दें कि यह सांग इसी कैटेगरी में गोल्‍डन ग्‍लोब भी जीत चुका है। इसके साथ ही RRR ऑस्‍कर में जाने के लिए भारतीय फिल्‍मों के चुनिंदा ग्रुप में शामिल हो गई है। मदर इंडिया, सलाम बॉम्‍बे और लगान को बेस्‍ट इंटरनेशनल फीचर फिल्‍म की श्रेणी में नामित किया गया था। 95वें अकादमी अवार्ड्स का आयोजन लॉस एंजिलिस में 12 मार्च को किया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बता दें, दक्षिण भारतीय सिनेमा की फिल्म RRR ने दुनियाभर में काफी सुर्खियां बटोरी हुई हैं। बीते दिनों इस फिल्म के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतकर भारतीय सिनेमा में इतिहास रचा था। इस गाने के लिए म्यूजिक डायरेक्टर एमएम कीरावनी को इस ऐतिहासिक पुरस्कार के नवाजा गया था। गाना नाटू-नाटू तेलुगू में लिखा गया था, लेकिन बाद में इसे हिंदी के लिए ‘नाचो नाचो’ के नाम से लिखकर कम्पोज किया गया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
RRR पिछले साल दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को ‘गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023’ की दो कैटेगरी बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग और बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म के लिए नामांकन मिला था। बाद में यह फिल्म एक पुरस्कार जीतने में कामयाब हुई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया है। फिल्म आरआरआर 25 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आलिया भट्ट, अजय देवगन, राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘आरआरआर’ का नाटू-नाटू गाना काफी हिट हुआ था। इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया था, साथ ही इस गाने पर राम-चरण और जूनियर एनटीआर के डांस ने भी लोगों का खूब दिल जीता था। इस गाने का म्यूजिक एमएम कीरावनी ने दिया है और लिरिक्स चंद्रबोस ने लिखे है। वहीं इस गाने को विशाल मिश्रा और राहुल सिप्लीगंज ने गाया है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।