Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

बीजेपी की टोली बैठक मे सांगठनिक विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की अध्यक्षता में भाजपा मुख्यालय में टोली बैठक में पार्टी के आगामी सांगठनिक कार्यकर्मों एवं संगठन विस्तार को लेकर विचार विमर्श किया गया। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि टोली बैठक में अब तक सम्पन्न पार्टी कार्यक्रमों को लेकर भी समीक्षा की गयी। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर महेन्द्र भट्ट ने निर्देश दिए कि पार्टी के बूथ स्तर से लेकर शीर्ष स्तर तक सभी पदाधिकारियों एवं कर्तकर्ताओं की सहभागिता इन कार्यक्रमों में सुनिश्चित होनी चहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा हमे प्रयास करना होगा कि प्रदेश व केंद्र सरकार के कामों की जानकारी धरातल तक पहुंचे ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिले, साथ ही इन योजनाओं के लाभार्थियों के अनुभव भी सबके मध्य प्रचारित हों। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने भी इन आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपने विचार रखे। भट्ट ने सभी से बैठक में संगठन के विभिन्न मोर्चों के विस्तार एवं प्रकोष्ठों के गठन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई । बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेन्द्र चौधरी, राजेन्द्र बिष्ट ने प्रतिभाग किया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।