Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

उत्तराखंड में आज ओरेंज अलर्ट, राज्यभर में दो दिन चेतावानी वाली बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में गिरेंगे ओले

उत्तराखंड में एक मार्च से मौसम ने करवट बदली और राज्यभर के जिलों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। राजधानी देहरादून सहित अधिकांश इलाकों में रात 12 बजे के करीब बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था, जो आज दो मार्च को भी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्यभर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही पर्वतीय इलाकों में 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी भी होगी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आज से लिए कहीं कहीं पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, गर्जन से साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
कल तीन मार्च को भी राज्यभर में बारिश होगी, लेकिन टिहरी, देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद चार से छह मार्च तक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी संभावित है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके अगले दो दिन आठ मार्च तक बारिश में कमी आएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
शनिवार दो मार्च की सुबह करीब साढ़े 10 बजे देहरादून का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 20 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने की संभावना है। धीरे धीरे तापमान बढ़ने की संभावना है। तीन से नौ मार्च तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 17, 19, 22, 22, 22, 23, 26 डिग्री रहने की संभावना है। इसी तरह न्यूनतम तापमान क्रमशः सात, आठ, 12, 12, आठ, 11, 13 डिग्री रह सकता है। दो, तीन मार्च और सात मार्च को देहरादून में बारिश रहेगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।