Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

देहरादून सहित उत्तराखंड के छह जिलों में आज बहुत भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट, दून के तापमान में गिरावट, जानिए सात दिन का मौसम

उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में 24 घंटे में कुछ देर के लिए एक या दो तीन बार तेज बारिश का सिलसिला जारी है। फिलहाल एक सप्ताह तक भी बारिश का क्रम जारी रहने की उम्मीद है। लगातार बारिश के चलते पर्वतीय जिलों में संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन से बार बार सड़कें अवरुद्ध हो रही हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में जल भराव की समस्या और नदी नालों का प्रवाह बढ़ने की चेतावनी से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड का मौसम
सोमवार 15 सितंबर की सुबह से ही राजधानी देहरादून में धूप और बादल के बीच आंखमिचौनी चल रही है। धूप असहनीय है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज से लेकर 19 सितंबर तक राज्य के जिलों में अधिकांश या अनेक स्थान पर, 20 और 21 सितंबर को कुछ स्थान पर हल्की से मध्यम बारिश संभावित है। इस दौरान बादल गरजेंगे, बारिश की तेज बौछार की भी संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पांच दिन का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज 15 सितंबर के लिए देहरादून, बागेश्वर, चंपावत, उधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले में कहीं कहीं गर्जन और आकाशीय बिजली की चमक के सात भारी से बहुत भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर भी चल सकते हैं। अन्य जिलों में येलो अलर्ट है। इस दौरान कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। 16 से 19 सितंबर तक राज्यभर के जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून के तापमान में गिरावट
फिलहाल देहरादून के तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, कभी कभी तापमान बढ़ने की संभावना भी है। फिर भी रात को न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते आप चैन की नींद ले सकते हो। आज सोमवार 15 सितंबर की पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे तक देहरादून का तापमान अधिकतम सीमा 27 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। 16 सितंबर से लेकर 22 सितंबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 26, 27, 27, 27, 28, 28, 28 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री के करीब रहने का पूर्वानुमान है। यानि कि एक से दो डिग्री रात का तापमान गिर सकता है। क्योंकि, एक दिन पहले तक न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के करीब था।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो तभी खबर बायरल होगी। बस इतना ध्यान रखिए।