Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

उत्तराखंड में देहरादून सहित पांच जिलों में आज भारी से बहुत भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट, दून में दिन के तापमान में आई गिरावट

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल बरस रहे हैं। सात दिन तक भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। जोरदार बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है। वहीं, अच्छे खासे घर में भी छत से पानी रिसने की समस्या बढ़ गई है। पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन के चलते सड़कें बार बार बंद हो रही हैं। साथ ही इन्हें खोला भी जा रहा है। बुधवार की देर रात से देहरादून में बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह गुरुवार को भी जारी है। ऐसे में देहरादून के अधिकतम तापमान में भी गिरावट है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 17 जुलाई 2025 से लेकर 23 जुलाई 2025 तक राज्य के जिलों में अधिकांश जगह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान बादल भी गरजेंगे। साथ ही आकाशीय बिजली भी चमकेगी। कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। कहीं कहीं बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की भी संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पांच दिन का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज 17 जुलाई के लिए देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर, 20 जुलाई के लिए देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर, 21 जुलाई के लिए इन जिलों के साथ ही हरिद्वार जिले में भी कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। शेष जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 18 और 19 जुलाई को राज्यभर के जिलों में येलो अलर्ट है। इस दौरान बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर, पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन, नदी और नालों का जल प्रवाह बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को बारिश के दौरान सचेत और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गिरा देहरादून का तापमान
एक दिन पहले बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। वहीं, आज गुरुवार 17 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे देहरादून का तापमान अधिकतम सीमा 26 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके 24 डिग्री न्यूनतम रहने की संभावना है। 18 से 24 जुलाई तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 31, 31, 30, 27, 26, 27, 26 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 24, 26, 25, 25, 24, 24, 24 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। 24 जुलाई तक देहरादून में हर दिन बारिश की संभावना भी है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।