Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

उत्तराखंड में चार दिन भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट, 17 सितंबर को कई जगह रेड अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का सिलसिला जारी है। हालांकि जिलों में 24 घंटे के भीतर एक या दो बार कहीं कहीं बारिश हो रही है। बाकी इलाके सूखे रह रहे हैं। बारिश का सिलसिला अभी आगामी एक सप्ताह और जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही आज से 18 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। पांच दिनों के लिए कुछ स्थानों पर यलो, कुछ स्थानों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 17 सितंबर को कुमाऊं के जिलों में और इससे सटे गढ़वाल के जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज के मौसम का हाल
राज्य मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट भी मौसम के मुताबिक बदलती जा रही है। सुबह रिपोर्ट में कुछ रहता है तो शाम तक रिपोर्ट बदल जाती है। कल तक की रिपोर्ट में भारी बारिश की संभावना को लेकर जिलों के नाम दिए गए। वहीं, बुधवार की सुबह की रिपोर्ट में जिलों के नाम नदारद कर दिए गए और मंडल का इलाका इंगित किया गया। बुधवार 14 सितंबर की सुबह से देहरादून और आसपास के इलाकों में बादल छाए हुए हैं। एक दिन पहले भी देहरादून में अधिकांश इलाकों में मौसम सूखा निकल गया। आज राज्य के कुमाऊं के जिलों और उससे सटे गढ़वाल के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, शेष जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। ऐसे मे आज कुमाऊं के जिलों के साथ ही उससे लगे गढ़वाल के जिलों में कहीं कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में इन इलाकों में ओरेंड अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के अन्य जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चकमने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आगामी मौसम का पूर्वानुमान
15 और 16 सितंबर को भी इसी तरह का मौसम रहेगा। कुमाऊं और उससे लगे गढ़वाल के इलाकों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 17 और 18 सितंबर को राज्य के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश गर्जन और तेज बौछार के साथ हो सकती है। ऐसे में 15 और 16 सितंबर को कुमाऊं के जिलों और उससे लगे गढ़वाल के जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य इलाकों में यलो अलर्ट है। 17 सितंबर को कुमाऊं और गढ़वाल के इलाकों में रेड अलर्ट है। अन्य इलाकों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 18 सितंबर को टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर जिले में कहीं कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
बुधवार 14 सितंबर की सुबह 11 बजे देहरादून का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके इसी पर स्थिर रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। एक 15 सितंबर को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आएगी। इसके बाद 16 सितंबर को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री हो सकता है। 17 सितंबर को अधिकतम तापमान एक डिग्री और गिरावट रके साथ 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद 18 से 21 सितंबर तक अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री के करीब रह सकता है। देहरादून में आज से लेकर 21 सितंबर तक कहीं कहीं बारिश की संभावना है।