Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 28, 2026

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में भारी बारिश का पांच दिन ओरेंज अलर्ट, अन्य इलाकों में येलो अलर्ट

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। हालांकि, मानसून पहुंचने से पहले प्रीमानसून के दौरान जितनी जोरदार बारिश हुई, अब वह कम है। मानसून के दौरान लगातार बारिश का सिलसिला तो गायब या हो गया है। कुछ देर के लिए बारिश हो रही है। इस दौरान तापमान भी गिर रहा है, लेकिन धूप आते ही लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज एक जुलाई से लेकर पांच जुलाई तक राज्यभर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुमाऊं क्षेत्र में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में कुमाऊं में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अन्य इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। चार और पांच जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार जिले में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
तापमान की स्थिति

एक जुलाई की पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे देहरादून का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। दो जुलाई से लेकर आठ जुलाई तक देहरादून में हर दिन बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री से लेकर 31 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।