Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

विपक्ष ने निकाला साझा मार्च, राहुल गांधी के सरकार पर गंभीर आरोप, सदन में सांसदों से की गई बदसलूकी

संसद का मॉनसून सत्र खत्म होने के बाद गुरुवार को विपक्षी पार्टियों ने साझा मार्च निकाला। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में निकले इस मार्च में एक दर्जन से अधिक राजनीतिक दल शामिल हुए।

संसद का मॉनसून सत्र खत्म होने के बाद गुरुवार को विपक्षी पार्टियों ने साझा मार्च निकाला। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में निकले इस मार्च में एक दर्जन से अधिक राजनीतिक दल शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया और सदन में सांसदों के साथ बदसलूकी होने की बात कही।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पहली बार राज्यसभा में सांसदों की पिटाई की गई। बाहर से लोगों को बुलाया गया और सांसदों के साथ धक्का-मुक्की की गई। चेयरमैन की जिम्मेदारी सदन को चलाने की है। विपक्ष अपनी बात सदन में क्यों नहीं रख सकते हैं।
विपक्षी दलों के सांसद राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू से मिलकर सदन में महिला सांसदों के साथ हुई बदसलूकी की शिकायत करेंगे। यह फैसला दोनों सदनों में विपक्ष के नेताओं की बुलाई गई मीटिंग में लिया गया। मीटिंग खत्म होने पर विपक्ष दलों के नेताओं ने संसद भवन से विजय चौक तक पैदल मार्च किया। वहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मीडिया से कहा कि संसद में सत्ताधारी दल के सांसदों ने विपक्षी नेताओं को बोलने नहीं दिया।
राहुल गांधी ने कहा कि संसद सत्र खत्म हो चुका है। स्पष्ट रूप से जहां तक देश के 60% हिस्से की बात है, तो उनके लिए कोई संसद सत्र नहीं था। क्योंकि 60% लोगों की आवाज को दबा दिया गया। उन्हें प्रताड़ित किया गया और राज्यसभा में उनके साथ बदसलूकी की गई। हमने पेगासस का मुद्दा उठाया। हमने सरकार से इस पर चर्चा करने की मांग की। सरकार ने पेगासस पर चर्चा से इनकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *