जियो पेमेंट्स बैंक में खाता खोलें और पाएं 5,000 रुपए के गिफ्ट वाउचर्स
दिसंबर के त्योहारी सीजन में जियो पेमेंट्स बैंक अपने नए ग्राहकों के लिए खास ऑफर लेकर आया है। 25 दिसंबर से 31 दिसंबर, 2024 के बीच बचत खाता खोलने वाले ग्राहकों को 5000 रुपए तक के गिफ्ट वाउचर्स दिए जाएंगे। यह गिफ्ट वाउचर्स मैक डॉनल्ड्स, इज माई ट्रिप, मैक्स फैशन जैसे बड़े ब्रांडों के होंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
जियो पेमेंट्स बैंक एक डिजिटल बैंक है, जो केवल पांच मिनट में खाता खोलने की सुविधा प्रदान करता है। इसमें बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण और रुपे प्लैटिनम डेबिट कार्ड जैसी सेवाएं भी शामिल हैं। जियो पेमेंट्स बैंक का लक्ष्य अपनी सुविधाओं और ऑफर्स के जरिए नए ग्राहकों को आकर्षित करना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।




