Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

एक अच्छा शिक्षक ही अच्छे विद्यालय और समाज का निर्माण करता है: त्रिवेन्द्र

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज अपनी डोईवाला विधानसभा अंतर्गत अठुरवाला सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह सत्र 2020 -21 में उत्तीर्ण हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज अपनी डोईवाला विधानसभा अंतर्गत अठुरवाला सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह सत्र 2020 -21 में उत्तीर्ण हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा पैसों से नहीं, बल्कि बेहतर शिक्षक से ही संभव है। पैसों से एक अच्छी लैब, एक अच्छी लाइब्रेरी, एक अच्छा विद्यालय भवन खड़ा किया जा सकता है, लेकिन अच्छी पढ़ाई अच्छे शिक्षक से ही संभव है। एक अच्छा शिक्षक ही अच्छे विद्यालय और समाज का निर्माण करता है। पूर्व सीएम ने कहा कि जिस प्रकार एक कुम्हार मिट्टी से अच्छे खिलौनों और बर्तनों को तैयार करते हैं, ठीक उसी प्रकार अच्छे अध्यापक भी बच्चों को नई दिशा देकर उन्हें सफल व्यक्ति बनाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने अध्यापको का सदैव आदर सम्मान करना चाहिये।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन को लेकर चलाई जा रही उनकी वृक्षारोपण मुहिम के प्रति भी सभी को जागरूक किया और कॉलेज प्राँगण में पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अच्छे से पढ़ लिख कर अच्छे समाज का निर्माण करते हैं ठीक उसी प्रकार वृक्षों का भी हमें अच्छे से संरक्षण करना चाहिये ताकि आने वाली पीढ़ी को हम अच्छी प्राणवायु दे पाएं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।