Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 14, 2026

जन सरोकारों से दूर गुटबाजी रही एक साल की उपलब्धि: महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड भाजपा ने कांग्रेस प्रेदश अध्यक्ष करन माहरा के एक वर्ष के कार्यकाल को उपलब्धियों भरा बताने पर तंज कसते हुए कहा कि उनका एक वर्ष जन सरोकारों से दूर रहकर गुटबाजी और दुष्प्रचार मे बीता। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता मे कहा कि आखिर वह कौन सी उपलब्धि हैं, जिनका कांग्रेस अध्यक्ष बखान कर रहे हैं। कांग्रेस संगठन सेवा कार्यों मे जनता से दूर है और किसी मंच पर आम जन की आवाज नही बन सका। विपक्ष का कार्य हमेशा रचनात्मक कार्यों मे सहयोग और सत्ता को सतर्क और सुझाव देने का रहना चाहिए, लेकिन राज्य मे विपक्ष महज आरोप प्रत्यारोप और दुष्प्रचार की राजनीति करती रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि एक साल मे धामी सरकार जन हित की कई योजनाओं को धरातल पर उतार चुकी है। विपक्ष उसे सराहने के बजाय नकारात्मक वातावरण बनाने मे ही लगा रहा। भर्ती प्रकरणों को लेकर उतराखंड के शसक्त नकल विरोधी कानून की देश भर मे सराहना हो रही है, लेकिन राज्य का कांग्रेस संगठन इसे लेकर बेरोजगारों को भड़काता रहा है। राज्य मे केंद्र के सहयोग से डेढ़ लाख करोड़ की विकास योजनाओं पर कार्य चल रहा है, लेकिन कांग्रेस इसे भी पचा नही पा रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

भट्ट ने कहा कि वर्तमान मे सरकार अवैध धार्मिक अतिक्रमण से देव भूमि को मुक्त करने के लिए अभियान चला रही है, लेकिन कांग्रेस का यहाँ पर भी तुष्टिकरण वाला चेहरा सामने आ गया है। कांग्रेस को राज्य की नीति, रीति परंपरा और सनातनी संस्कृति की चिंता नही, बल्कि वोट वैंक की फिक्र है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का एक साल गुटबाजी और हाईकमान की परिक्रमा तक ही सीमित रहा। बड़े क्षत्रप अपनी सुविधाअनुसार एक दूसरे को निशाने पर ले रहे है और आंतरिक लोकतंत्र की हकीकत भी सामने आ गयी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि अंकिता के हत्यारे जेल मे है तो नकल माफियाओं पर सलाखों के पीछे भेजा गया है। हालांकि कांग्रेस नकल माफियाओं और नकलचियों के समर्थन मे कई बार आ चुकी है और इससे उसका दोहरा चरित्र सामने आया है। कांग्रेस को खुशी मनाने के बजाय जनता के बीच जाकर सेवा कार्यों मे जुटने की जरूरत है। दुष्प्रचार से उसे कोई लाभ नही होने वाला है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *