मस्जिद में चोरी करते हुए एक को लोगों ने पकड़ा, स्मैक के साथ एक धरा

देहरादून के सहसपुर में जामा मस्जिद में घुसकर चोरी करते हुए एक युवक को वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। वहीं, सेलाकुई पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया। सहसपुर पुलिस के मुताबिक जंगलात रोड सहसपुर निवासी इमरान ने चोरी की सूचना दी। उन्होंने बताया कि इरशाद पुत्र मुस्ताक निवासी सहसपुर ने जामा मस्जिद में घुसकर दान के करीब पांच हजार रुपये चुरा लिए। उसे लोगों ने पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उससे चोरी की रकम भी बरामद कर ली गई।

वहीं, सेलाकुई पुलिस ने एक तस्कर को पांच ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। चेकिंग के दौरान पीठवाली गली सेलाकुई से एक मोटर साईकल सवार से उक्त स्मैक बरामद की गई। आरोपी की पहचान बशीर अहमद पुत्र खलील अहमद निवासी जमनपुर थाना सेलाकुई के रूप में हुई। वह मूल रूप से बडापुर थाना अमरिया जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






