उत्तराखंड कांग्रेस का एक विकेट और गिरा, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने दिया इस्तीफा, बीजेपी की पिच से करेंगे बैटिंग
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की अधिसूचना से पहले ही कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। या कहें कि कांग्रेस का एक विकेट और गिर गया। गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता विजयपाल सजवाण ने खुद को सभी दायित्वों से मुक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि अब सजवाण बीजेपी की पिच से बैटिंग करेंगे। वह जल्द बीजेपी का दामन थामेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देखें इस्तीफा
विजयपाल सजवाण उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं। हालांकि, लगातार दो बार विधानसभा चुनाव में उन्हें बीजेपी के प्रत्याशी से हार मिली। पार्टी अध्यक्ष करन महारा को लिखे पत्र मे उन्होंने कहा कि आज दिनांक 15.03.2024 को मैं व्यक्तिगत कारणों से अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के समस्त दायित्वों से मुक्त होकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र प्रेषित कर रहा हूँ। उन्होंने अपने इस्तीफे की प्रति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी शैलजा कुमारी को भी भेजी है।नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



