Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 28, 2026

उत्तराखंड में कोरोना से फिर एक मौत, नए संक्रमितों का आंकड़ा 300 के पार

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या चिंता बढ़ा रही है। वहीं, मौत का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहाहै। दो दिन लगातार तीन संक्रमितों की मौत के बाद एक बार फिर से एक संक्रमित की कोरोना से जान चली गई। ऐसे में अभी कोरोना को लेकर लापरवाही ना बरतें। कोरोना के नियमों का पालन करें। साथ ही वैक्सीनेशन लगवाने में लारवाही ना बरतें। गुरुवार चार अगस्त की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 310 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले बुधवार तीन अगस्त को 309 नए संक्रमित मिले थे और तीन मरीज की कोरोना से जान चली गई थी। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो गुरुवार को 947 केंद्र में 38813 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी है)-2022.08.04 Health Bulletin

कोरोना से अब तक 7716 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 99092 हो गई है। इनमें से 93528 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 334 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 1748 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7716 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 298 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 94.39 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।