Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

मकान की छत गिरने से एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल, क्रेन से लेंटर उठाकर निकाला बाहर

देहरादून के रायवाला क्षेत्र में हरिपुर कला में सप्त ऋषि बॉर्डर के पास निर्माणाधीन मकान का लैंटर गिरने से एक श्रमिक की मलबे में दबने से मौत हो गई। दूसरा श्रमिक घायल हो गया।

फाइल फोटो
देहरादून के रायवाला क्षेत्र में हरिपुर कला में सप्त ऋषि बॉर्डर के पास निर्माणाधीन मकान का लैंटर गिरने से एक श्रमिक की मलबे में दबने से मौत हो गई। दूसरा श्रमिक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुबह रायवाला थाने में लैंटर गिरने की सूचना मिली। इस पर पुलिस मौके पर गई। देखा कि हिमालयन कॉलोनी हरिपुर कला स्थित निर्माणाधीन बाबा गरीब नाथ आश्रम का लेंटर गिर गया है। इसमें दो व्यक्ति दबे हुए हैं। पुलिस ने क्रेन से लेंटर को उठाकर नीचे दबे हुए दोनों घायलों को बाहर निकालकर 108 के माध्यम से जीडी हॉस्पिटल हरिद्वार भिजवाया।
वहां चिकित्सकों ने अत्यधिक चोट लगने के कारण एक व्यक्ति राजू भाई (45 वर्ष) पुत्र खीमजी भाई निवासी पोरबंदर जिला पोरबंदर गुजरात को मृत घोषित कर दिया। घायल सुभाष (35 वर्ष) पुत्र मदनलाल निवासी दिल्ली का उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।