Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 20, 2026

दून में अल्टो कार और कंटेनर की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा घायल

देहरादून में सहसपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कंटेनर और अल्टो कार की भिड़ंत में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है।


देहरादून में सहसपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कंटेनर और अल्टो कार की भिड़ंत में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। हादसा देहरादून विकासनगर रोड पर शारना नदी पुल के पास हुआ। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली कि शारना नदी के पुल के साथ अल्टो कार कंटेनर ट्रक की टक्कर हो गई। कार देहरादून से विकासनगर की ओर जा रही थी और कंटेनर विपरीत दिशा आ रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बुरी तरह घायल अल्टो सवाल बृजेश कुमार वर्मा (40 वर्ष) पुत्र अयोध्या प्रसाद मकान नंबर खारा कॉलोनी माया रामपुर सहारनपुर और विजयपाल राठौर (45) पुत्र बनारसीदास निवासी फतेहपुर को तत्काल कार से निकालकर 108 की मदद से संयुक्त चिकित्सालय सहसपुर भेजा गया। जहां से चिकित्सक ने दोनों को दून चिकित्सालय रेफर कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, इलाज के दौरान बृजेश कुमार वर्मा की मौत हो गई। विजयपाल राठौर को महंत इंदिरेश अस्पताल रेफर किया गया। घटनास्थल पर आसपास लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों ही वाहन तेज रफ्तार में थे। दोनों वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से थाना परिसर में खड़ा किया गया।