Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड में 15 दिन बाद हुई कोरोना से एक मौत, नए संक्रमितों से राहत, बागेश्वर जिला भी हुआ कोरोनामुक्त

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में एक बार फिर से कमी दर्ज की गई। वहीं 15 दिन के बाद एक मरीज की मौत हुई। टिहरी और उत्तरकाशी जिला पहले से कोरोनामुक्त थे। अब बागेश्वर जिला भी कोरोनामुक्त हो गया है।

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में एक बार फिर से कमी दर्ज की गई। वहीं 15 दिन के बाद एक मरीज की मौत हुई। टिहरी और उत्तरकाशी जिला पहले से कोरोनामुक्त थे। अब बागेश्वर जिला भी कोरोनामुक्त हो गया है। सोमवार 20 दिसंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश मे कोरोना के 11 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले रविवार 19 दिसंबर को 13 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो सोमवार को 1036 केंद्रों में 43631 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2021.12.20 Health Bulletin
अब तक कुल 7414 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344602 हो गई है। इनमें से 330828 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान आठ लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 170 है। अब तक प्रदेश में कुल 7414 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96 फीसद है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।