नशे के लिए पैसे हुए खत्म, घर में घुसकर चोरी किए गहने, उठा ले गया रसोई गैस सिलेंडर
नशे की लत को पूरी करने के लिए एक युवक को चोरी लत पड़ गई। घर में जब कोई न हो तो वह सेंध मारता था। गहने और महंगी वस्तु की चोरी उसकी आदत पड़ गई। एक घर से तो गहनों के साथ ही वह रसोई गैस सिलेंडर भी लेकर चलता बना। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
देहरादून में थाना सेलाकुई पुलिस के मुताबिक जमनपुर सेलाकुई निवासी विजय कुमार ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि उनके घर के रात के समय चोर जेवर के साथ ही घरेलू सामान और गैस सिलेंडर उठा ले गया। इस पर पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज भी देखी। एक संदिग्ध का चेहरा दिखा तो उसे सुबह उसके घर जमनपुर सेलाकुई से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया युवक जब्बार पुत्र सवर निवासी जमनपुर है। उसके पास से सोने के दो टॉप्स, एक मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, पांच जौड़ी चांदी के बिछवे, एक गैस सिलेंडर बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए वह चोरी की घटना को अंजाम देता है। पूर्व में भी वह सहसपुर और विकासनगर क्षेत्र में चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






