Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

निर्माणाधीन मकान से बिजली की तार चोरी कर ले गया चोर, जलाकर निकाल लिया तांबा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून में रायपुर क्षेत्र की एक कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान से चोर फिटिंग की हुई बिजली की तार चोरी कर ले गया। इस घटना की सूचना तरली कंडोली निवासी अनिता भट्ट ने थाने में दी। बताया कि सहस्रधारा रोड स्थित चंदन विहारच में उनका मकान बन रहा है। कोई बिजली की फिटिंग उखाड़कर तार ले गया।
पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो संदिग्ध युवक की पहचान की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी फरमान अली पुत्र एहसान अली निवासी राजीवनगर तरली कंडोली रायपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने तार को जलाकर तांबा निकाल लिया था। उसके कब्जे से तीन किलो तार का गुच्छा बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *