Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 18, 2026

मकानों के जाली दस्तावेज दिखाकर बैंक से लिया 97 लाख का लोन, गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

दूसरों के नाम की संपत्ति को जाली दस्तावेजों के आधार पर अपने नाम से दर्शाकर बैंक से धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश की जा रही है।

दूसरों के नाम की संपत्ति को जाली दस्तावेजों के आधार पर अपने नाम से दर्शाकर बैंक से धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश की जा रही है। आरोप है कि दूसरों की संपत्ति दिखाकर बैंक से 97 लाख रुपये का लोन लेकर कुछ लोग फरार हो गए थे। गिरोह के एक सदस्य को नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने रायवाला से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान शिवालिक एन्क्लेव कारगी ग्रांट, बंजारावाला निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई है।
इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं के अनुसार, आइडीबीआइ बैंक के सहायक प्रबंधक प्रशांत आनंद ने 15 दिसंबर, 2020 को धोखाधड़ी के मामले में थाने में तहरीर दी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपित शांति नगर ऋषिकेश निवासी कृष्ण कुमार, आवास विकास कॉलोनी ऋषिकेश निवासी परविंदर सैनी, शिवा एन्क्लेव वीरभद्र मार्ग ऋषिकेश निवासी अर्जुन, बिंदु खड़क हरिद्वार निवासी बिट्टू सिंह, शिवालिक एन्क्लेव कारगी ग्रांट बंजारावाला निवासी सुमित कुमार, अमर सिंह, गोपाल सिंह व नवीन अग्रवाल ने 31 दिसंबर, 2017 से 13 अगस्त, 2019 के बीच हरिपुरकलां रायवाला में पांच जगहों पर ऐसे मकान दिखाकर लोन लिया, जो किसी और के नाम पर थे।
आरोपितों ने उक्त मकानों के जाली दस्तावेज बनाए व आइडीबीआइ बैंक में खाता खुलवाकर लोन ले लिया। कई महीनों तक किश्त जमा न होने पर जब बैंक मैनेजर ने मकानों के असली स्वामी सोलर व अशोक कुमार निवासी ग्राम शेखपुरी लक्सर, हरिद्वार और सलीम राशिद निवासी कीरतपुर, बिजनौर से बात की तो तीनों ने बताया कि उन्होंने लोन नहीं लिया। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने इस मामले में 15 नवंबर को आठ आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।