एक बार फिर से बदला उत्तराखंड में मौसम पूर्वानुमान, अब चार दिन इन पर्वतीय जिलों में होगी बारिश, फिर देहरादून का नंबर
उत्तराखंड में राजधानी देहरादून सहित अन्य मैदानी इलाकों में अब गर्मी से लोग परेशान होने लगे हैं। इसके साथ ही राज्यभर में मौसम का पूर्वानुमान भी बदल रहा है। पहले संभावना थी कि आज 15 मई से राज्यभर में बारिश का सिलसिला शुरू होगा, लेकिन अब शायद ऐसा ना हो। अनुमान है कि अब चार दिन बाद से ही राज्यभर में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। हालांकि, दो दिन बाद से देहरादून के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट भी रहने की संभावना है। हालांकि आज देहरादून सहित कई जिलों में अधिकांश जगह धूप खिली हुई है। कुछ स्थानों पर बादल भी हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 15 से 17 मई तक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में, 18 मई को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश संभावित है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 19 मई को हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले शुष्क रहेंगे। अन्य जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 20 और 21 मई को हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में बहुत हल्की से हल्की, बाकि जिलों में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश संभावित है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
तीन दिन इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 15 और 16 मई के लिए उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद इन्हीं जिलों में 19 मई के लिए भी येलो अलर्ट है। इस दौरान कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, कहीं कहीं झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावनाएं हैं। इसके साथ ही आज अपराह्न के समय राज्य के मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून का तापमान
गुरुवार 15 मई की सुबह करीब पौने 11 बजे तक देहरादून का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है। 16 से 22 मई तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 36, 34, 34, 34, 34, 33, 33 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 22, 22, 23, 22, 21, 22, 22 डिग्री रह सकता है। ऐसे में साफ है कि दो दिन के बाद अधिकतम तापमान में हल्की सी गिरावट हो सकती है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



