Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

महिला दिवस पर जांबाज महिला पुलिसकर्मी प्रीति का कमाल, अफ्रीका के सबसे ऊंचे शिखर पर फहराया ग्राफिक एरा का ध्वज

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तराखंड की जांबाज महिला सिपाही ने एक बड़ा कमाल अपने नाम दर्ज किया। उन्होंने अफ्रीकी महाद्वीप के सर्वोच्च शिखर पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी का ध्वज फहरा दिया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तराखंड की जांबाज महिला सिपाही ने एक बड़ा कमाल अपने नाम दर्ज किया। उन्होंने अफ्रीकी महाद्वीप के सर्वोच्च शिखर पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी का ध्वज फहरा दिया। आज उत्तराखंड पुलिस की जवान प्रीति मल्ल ने यह शानदार कामयाबी हासिल करके महिलाओं की शक्ति, लगन और योग्यता का बाखूबी एहसास करा दिया है।
आसान नहीं है इस शिखर का आरोहरण
गर्व से सिर उठाए खड़े अफ्रीकी महाद्वीप के सबसे ऊंचे शिखर पर विजय पाने की इस कठिन चुनौती पर विजय पाना आसान नहीं था। माइनस 10 डिग्री तापमान और तेज हवाओं के बीच प्रीति मल्ल ने खड़ी चढ़ाई पर चढ़ना शुरु किया था। कल यानी कि सात मार्च की रात 12 बजे शुरू हुई इस दुर्गम और खड़ी चढ़ाई के दौरान मौसम के जानलेवा तेवरों के बीच प्रीति ने हिम्मत नहीं हारी। महिला दिवस की सुबह आठ बजे प्रीति मल्ल ने अफ्रीकी महाद्वीप के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर (समुद्र तल से 5895 मीटर) किलीमंजारो पर विजय प्राप्त कर ली और ग्राफिक एरा का ध्वज फहरा दिया।


महिला सशक्तीकरण के संदेश को चुना ये खास दिन
उत्तराखंड पुलिस की जवान प्रीति मल्ल ने महिला दिवस पर इस बहुत दुर्गम शिखर पर विजय पाने के बाद कहा कि पूरी दुनिया को महिलाओं के सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए उन्होंने इस चुनौती पूर्ण अभियान के लिए यह खास दिन चुना था। प्रीति ने इस गौरव पूर्ण सफलता के लिए ग्राफिक एरा और खासतौर से डॉ. कमल घनशाला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा अभियान में एक बड़ा सहारा बनी।

इससे पहले राजेंद्र सिेंह नाथ ने दो बार फहराया था ध्वज
इससे पहले एसडीआरएफ के जवान राजेंद्र सिंह नाथ ने अफ्रीकी महाद्वीप के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर किलीमंजारो पर तीन दिन के भीतर दो बार विजय हासिल करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। समुद्र तल से 5895 मीटर ऊंचे इस पर्वत शिखर पर फतह पाकर राजेंद्र ने ग्राफिक एरा का ध्वज फहराया था।
आरक्षी राजेंद्र सिंह नाथ ने 24 फरवरी की शाम (अफ्रीकन समयानुसार 5.20 बजे) इस पर्वत शिखर पर पहली बार फतह हासिल की। प्रतिकूल मौसम के बावजूद 16 किलोमीटर की दुर्गम चढ़ाई नौ घंटे में तय करके राजेंद्र सिंह ने ये बड़ी कामयाबी हासिल की। इसके बाद 26 फरवरी को उन्होंने दोबारा इस शिखर पर विजय पाई। इस तरह राजेंद्र सिंह नाथ ने तीन दिन में दो बार अफ्रीकी महाद्वीप के सबसे ऊंचे शिखर पर आरोहण करने का रिकार्ड बनाया है।


डॉ. कमल घनशाला ने इस कामयाबी पर प्रीति को दी बधाई
ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ कमल घनशाला ने पर्वतारोही पुलिस कर्मी प्रीति मल्ल को ग्राफिक एरा का ध्वज सौंपकर कामयाबी की शुभकामनाओं के साथ इस अभियान के लिए रवाना किया था। डॉ कमल घनशाला ने प्रीति मल्ल को इस बड़ी कामयाबी पर बधाई देते हुए कहा कि प्रीति ने पुलिस के साथ ही ग्राफिक एरा और समूचे महिला वर्ग को गौरवांवित किया है। प्रीति मल्ल का हौसला, लगन और लक्ष्य पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने का ज़ज्बा सबके लिए एक प्रेरणा है।