Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

फिजिक्स ओलंपियाड के पांचवे दिन 28 देश के 224 छात्रों के बीच भौतिकी विज्ञान के प्रयोगों पर आधारित हुआ एक्सपेरिमेंटल एग्जाम

देहरादून में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में चल रहे अंतरराष्ट्रीय फिजिक्स ओलंपियाड के पांचवे दिन आज 28 देश के 224 छात्र छात्राओं के बीच भौतिकी विज्ञान के प्रयोगों पर आधारित एक्सपेरिमेंटल एग्जाम हुए।

देहरादून में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में चल रहे अंतरराष्ट्रीय फिजिक्स ओलंपियाड के पांचवे दिन आज 28 देश के 224 छात्र छात्राओं के बीच भौतिकी विज्ञान के प्रयोगों पर आधारित एक्सपेरिमेंटल एग्जाम हुए। 5 घंटे चलने वाले इस इक्स्पेरिमेंटल परीक्षा में भौतिक विज्ञान से जुड़े 2 सवाल छात्र छात्राओं को करने को दिए गए थे।
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में बने परीक्षा नियंत्रण कक्ष से देश के आईआईटी और आईआरएसए जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रोफेसर और पूर्व में साइंस ओलंपियाड में गोल्ड मेडलिस्ट छात्र छात्राओं की टीमों ने अलग-अलग देशों में बने परीक्षा केंद्रों की निगरानी और ऑब्जरवेशन लाइव फीड से किया ताकि परीक्षा केंद्रों में किसी तरह की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश ना रहे। 23 मई को हुए लिखित परीक्षा के बाद आज इक्स्पेरिमेंटल इग्जैम का आयोजन हुआ था।
परीक्षा के ठीक बाद से ही मूल्यांकन व ग्रेडिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ये प्रक्रिया दिन रात देश के आईआईटीए आइअससी और आईआरएस जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रोफेसर मिलकर करेंगे। 31 मई को दोनों एग्जाम के आधार पर इस ओलंपियाड के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
गौरतलब है कि 23 मई से शुरू हुई इस अंतरराष्ट्रीय फिजिक्स ओलंपियाड का आयोजन 10 साल बाद भारत में हो रहा है और उत्तराखंड की ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी व ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी भारतीय
भौतिक शिक्षा परिषद के साथ मिलकर इसका आयोजन कर रही हैं जिसमें 28 देश के छात्र छात्राएँ ने भाग लिया है।