उत्तराखंड में धामी कैबिनेट के विस्तार पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना बोले- क्या बरसा जब कृषि सुखाने
उत्तराखंड प्रदेश में हुए धामी मंत्रिमंडल के विस्तार पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि विधानसभा चुनावों में अब एक साल से कम का समय रह गया है। पिछले चार वर्षों में प्रदेश का धामी मंत्रिमंडल कभी पूरा आकार नहीं ले पाया। ऐसे में अंतिम एक साल में सरकार नए पांच मंत्रियों के बूते क्या कर लेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि कभी दो तो कभी तीन और पिछले डेढ़ साल से तो पांच मंत्री पद खाली पड़े थे। इनको अब अंतिम वर्ष में भरा गया। अब तो वह कहावत चित्रार्थ हो रही है कि “क्या बरसा जब कृषि सुखाने” । धस्माना ने कहा कि वित्त, नगरीय विकास, ग्रामीण विकास, कृषि व बागवानी, वन,प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा , उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण , सहकारिता, आपदा प्रबंधन, आबकारी व लोक निर्माण विभाग, पर्यटन तीर्थाटन, सिंचाई जैसे महत्वपूर्ण विभागों को वरिष्ठ तथा अनुभवी मंत्रियों को दिया जाता था। धामी सरकार में या तो बड़े विभाग मुख्यमंत्री के पास रहे या फिर एक एक मंत्री के पास तीन चार महत्वपूर्ण विभाग दे दिए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि विभागों का सही बंटवारा नहीं होने से राज्य में शिक्षा स्वास्थ्य एवं सहकारिता जैसे विभागों में भयंकर भ्रष्टाचार हुआ और पूरे प्रदेश में विकास का पहिया पटरी से उतर गया। हालांकि, धस्माना ने यह भी कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में स्थान मिलने पर बधाई व शुभकामनाएं देते हैं। साथ ही कहा कि अब अंतिम समय में वे राज्य हित में कोई योगदान दे पाएंगे, इसकी गुंजाइश ना के बराबर है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


