Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

मदर्स डे के दिन आज ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में दी जाएगी नवजात शिशुओं की सुरक्षा की ट्रेनिंग

आज मदर्स डे है। यह दिन हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है, जो मां के निस्वार्थ प्रेम और समर्पण को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। अब देहरादून में ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज ने इस दिन को और खास बनाने का प्रयास किया है। नवजात शिशुओं की मृत्यु दर को कम करने और जन्म के तुरंत बाद शिशुओं को बेहतर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज 10 मई को नेशनल एनआरपी डे भी है। इसके तहत ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में आज स्वास्थ्यकर्मियों को नवजात शिशुओं की जीवनरक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एनएनएफ उत्तराखंड चैप्टर के सचिव डा. शांतनु शुभम ने कहा कि नवजात शिशुओं की मृत्यु दर में कमी लाने और जन्म के तुरंत बाद आवश्यक जीवनरक्षक सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नेशनल नियोनेटोलॉजी फोरम (एनएनएफ) इंडिया के तत्वावधान में देशभर में एनआरपी (नियोनेटल रिससिटेशन प्रोग्राम) दिवस मनाया जा रहा है। इसके तहत ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को नवजात पुनर्जीवन की आधुनिक एवं आपातकालीन जीवनरक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम 10 मई को सुबह 9 बजे से ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक स्थित स्किल लैब में आयोजित किया जा रहा है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।