Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

बाप रे, ये क्या कह रहा है मौसम का अनुमान, उत्तराखंड के 11 जिलों में पांच दिन बारिश का येलो अलर्ट

एक बार फिर से उत्तराखंड में तेज बारिश का दौर शुरू होने वाला है। यही नहीं पांच दिन तक 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट भी है। ऐसे में अभी भी मानसून की बारिश से निजात मिलनी मुश्किल नजर आ रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान तो यही कह रहा है। मंगलवार पांच सितंबर की सुबह देहरादून सहित आसपास के इलाकों में धूप खिली हुई थी, लेकिन दोपहर बाद से ही कहीं कहीं आसामान में बादल छाने लगे हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य सारे जिलों में बारिश का अनुमान है। इस दौरान कहीं कहीं गर्जन के साथ बारिश होगी, तेज बौछारें पड़ेंगी। साथ ही बारिश के तेज दौर चलेंगे। ऐसे में बारिश प्रभावित जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह का मौसम नौ सितंबर तक भी रहेगा। तब तक के लिए राज्य के इन दो जिलों को छोड़कर अन्य सब के लिए येलो अलर्ट है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
देहरादून में मंगलवार पांच सितंबर की दोपहर करीब दो बजे तक तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। छह और सात सितंबर तक इसी तरह का तापमान रहेगा। आठ सितंबर को अधिकतम तापमान एक डिग्री कम हो सकता है। इसके बाद नौ सितंबर से लेकर 12 सितंबर तक अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री ही रहेगा। सात सितंबर को देहरादून में आसमान साफ रहेगा। बाकी दिन 12 सितंबर तक आसमान में बादल रहेंगे। साथ ही पांच सितंबर, नौ, दस और 12 सितंबर को देहरादून में बारिश की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।