Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

अरे बाप रेः ढाई साल के बच्चे को सांप ने डसा, सांप लेकर ही अस्पताल पहुंच गए परिजन

ढाई साल के बच्चे को सांप ने काटा तो परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। साथ ही वे उस सांप को भी पकड़कर अस्पताल ले गए, जिसने बच्चे को डसा था। सांप देखकर अस्पताल में भी चिकित्सकों के साथ ही स्टाफ हैरान हो गया। वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने सांप के बारे में जानकारी दी तो सबने राहत की सांस ली। कारण ये था कि उक्त सांप विषैला नहीं होता। फिलहाल वन विभाग की टीम ने सांप को जंगल में छोड़ दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

घटना उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हल्द्वानी क्षेत्र की है। गत दोपहर में देवलचौड़ रामपुर रोड क्षेत्र में ढाई साल के बच्चे को सांप ने डस लिया। इस पर परिजनों ने सांप को पकड़ लिया। वे बच्चे के साथ ही सांप को भी डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में पहुंच गए। बच्चे को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने पर पता चला कि सांप बैंडेड कुर्की प्रजाति का है। यह सांप विषैला नहीं होता है। फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर है। उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक, इन दिनों सांप के काटने के मामले लगातार आ रहे हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *