किच्छा विधानसभा क्षेत्र में न्याय धर्म सभा के कार्यालय का उद्घाटन
उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में किच्छा विधानसभा में न्याय धर्म सभा के दूसरे कार्यालय का शुभारंभ किया गया।
उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में किच्छा विधानसभा में न्याय धर्म सभा के दूसरे कार्यालय का शुभारंभ किया गया। किच्छा विधानसभा में न्यायधर्मसभा के प्रतिभागी प्रमोद शुक्ला के सहयोग से प्रेम प्रकाश सिंह ने राम विहार स्थित अपने निजी संस्थान में न्यायधर्मसभा के कार्यालय का उद्घाटन करने में सहयोग प्रदान किया।NDS विगत लगभग 30 वर्षों से समाज एवं राष्ट्र में न्याय की स्थापना के लिए शान्तिपूर्ण एवं लोकतान्त्रिक तरीके से सामाजिक संस्था के रूप में निरन्तर कार्य करती रही है। न्यायधर्मसभा के संस्थापक एवं मार्गदर्शक अरविन्द ‘अंकुर’ ने कुल 111 न्यायप्रस्तावों को सरकार एवं समाज के समक्ष इनके क्रियान्वयन के लिए रखा है।
कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश सचिव नरेंद्र रावत, मुख्य प्रवक्ता सुशील राणा, मुख्य अतिथि सरदार अवतार सिंह, सुरेंद्र उपाध्याय, संजय श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश सिंह, प्रकाश जोशी, एजाज खान, भूपेंद्र चौहान, सुरेंद्र सिंह, विजय मिश्रा, अगेयनाथ मिश्रा, प्रमोद शुक्ला, रघुवीर बिष्ट, सुनीता सागर, शिल्पी पांडे, पूजा मल्होत्रा, रानी राय, तनवीर अंसारी, मोहम्मद रफीक, अजय मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






