Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 18, 2026

आफिस का विवाद घर तक पहुंचा, एम्स में नर्सिंग इंचार्ज की पिटाई, विरोध में धरने पर बैठा स्टाफ

देहरादून के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में आफिस का विवाद घर तक पहुंच गया। एक महिला नर्सिंग आफिसर की ड्यूटी लगाने को लेकर हुए विवाद के चलते उसका पति नर्सिंग इंचार्ज के घर साथियों के साथ पहुंच गया।

देहरादून के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में आफिस का विवाद घर तक पहुंच गया। एक महिला नर्सिंग आफिसर की ड्यूटी लगाने को लेकर हुए विवाद के चलते उसका पति नर्सिंग इंचार्ज के घर साथियों के साथ पहुंच गया। इस दौरान नर्सिंग इंचार्ज की पिटाई कर दी गई। बुरी तरह घायल नर्सिंग इंचार्ज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के विरोध में गत देर रात एम्स का स्टाफ धरने पर बैठ गया। धरने पर ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे कर्मचारी और शिफ्ट में जा रहा स्टाफ भी शामिल हो गया। वे हमलावर के साथ ही उसकी पत्नी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
नर्सिंग ऑफिसर डेवलपमेंट एसोसिएशन ने इस मामले में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। बताया गया कि बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे नर्सिंग इंचार्ज घेवर चंद अपने घर पर थे। इस दौरान एक महिला नर्सिंग ऑफिसर का पति अपने कुछ साथियों को लेकर उनके घर पहुंचा और उसने घेवर चंद के साथ पत्नी की ड्यूटी को लेकर विवाद किया। इस दौरान नर्सिंग इंचार्ज को हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया गया। उनके सिर में गंभीर चोट आई। घायल को एम्स की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। नर्सिंग इंचार्ज पर हमले की घटना से ड्यूटी पर मौजूद तमाम नर्सिंग ऑफिसर में आक्रोश फैल गया। सभी लोग एकत्र होकर ट्रामा सेंटर के बाहर सांकेतिक धरने पर बैठ गए। करीब आठ बजे जब शिफ्ट खत्म हुई तो घर जाने वाले नर्सिंग ऑफिसर भी धरने में शामिल हो गए।

इस दौरान रात्रि शिफ्ट में शामिल होने वाले नर्सिंग ऑफिसर भी यही रुक गए। तमाम नर्सिंग ऑफिसर ने मौके पर हमलावर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। एम्स प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर एम्स चौकी प्रभारी शिवराम पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। इस बीच जब हंगामा नहीं थमा तो एम्स के डीन चिकित्सालय प्रशासन प्रोफेसर यूबी मिश्रा धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने हंगामा कर रहे नर्सिंग ऑफिसर को समझाने की कोशिश की। सभी प्रदर्शनकारी तत्काल कार्यवाही की मांग कर रहे थे। प्रोफेसर मिश्रा ने आश्वासन दिया कि गुरुवार की सुबह इस मामले में विभागीय स्तर पर कार्यवाही की जाएगी मगर प्रदर्शनकारी नहीं माने।
नर्सिंग ऑफिसर डेवलपमेंट एसोसिएशन एम्स ऋषिकेश के अध्यक्ष प्रकाश चंद मीणा ने बताया कि हमारी मांग है कि हमलावर के खिलाफ पुलिस गिरफ्तारी की कार्रवाई करें और उसकी पत्नी के खिलाफ एम्स प्रशासन कार्यवाही करें। उन्होंने सवाल उठाया कि एम्स परिसर के भीतर नर्सिंग ऑफिसर के आवास तक हमलावर पहुंच गए, इस दौरान सुरक्षाकर्मी कहां सोए थे। एम्स प्रशासन इस मामले में तमाम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहा है। एम्स चौकी प्रभारी शिवराम ने बताया कि पूरा मामला एम्स परिसर का अंदरूनी मामला है। एम्स प्रशासन की शिकायत के आधार पर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

You may have missed