Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या स्थिर, उत्तराखंड में कोरोना मुक्त बागेश्वर जिला हुआ संक्रमित

देश में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या लगभग स्थिर बनी हुई है। वहीं, उत्तराखंड में कुछ राहत महसूस की गई।

देश में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या लगभग स्थिर बनी हुई है। वहीं, उत्तराखंड में कुछ राहत महसूस की गई। शुक्रवार तीन दिसंबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 9216 नए केस सामने आए हैं। इस अवधि में 391 लोगों की मौत हो गई। बड़ी बात यह है कि देश में ओमिक्रोन ने दस्तक दे दी है। कर्नाटक की राजधानी बैंगलुरू में दो लोग ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं। भारत में कोरोना के रिकवरी रेट की बात करें तो यह 98.35 फीसद है। पिछले 24 घंटे में 8612 लोग कोरोना से ठीक हुए। अब तक कुल 34045666 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक कुल 125.75 करोड़ वैक्सीनेशन हो चुका है।
पिछले सात दिनों के आंकड़े
देश में गुरुवार दो दिसंबर को कोरोना वायरस के कुल 9765 नए मामले और 477 लोगों की कोविड से मौत, बुधवार, एक दिसंबर को कोरोना के 8954 नए केस, 267 लोगों की मौत, मंगलवार 30 नवंबर को कोरोना के 6990 नए केस और 190 लोगों की मौत, सोमवार 29 नवंबर को कोरोना वायरस संक्रमण के 8309 नए मामले और 236 लोगों की मौत, रविवार 28 नवंबर को कोरोना के 8774 नए मामले और 621 लोगों की मौत, शनिवार 27 नवंबर को कोरोना के 8318 मामले और 465 लोगों की मौत, शुक्रवार 26 नवंबर को कोरोना के 10549 नए केस और 488 लोगों की मौत हुई थी।
भारत में भी सतर्कता
दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए वैरिएंट मिलने के बाद भारत में भी सतर्कता बरती जा रही है। अब यह वैरिएंट भारत पहुंच चुका है। अभी तक भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के दो मामले सामने आए हैं। इनमें से एक भारतीय नागरिक है और दूसरा शख्‍स दक्षिण अफ्रीका का है। भारतीय नागरिक में 21 नवंबर को लक्षण (बुखार और शरीर में दर्द) सामने आए थे। अगले दिन टेस्‍ट पॉजिटिव आने पर उन्‍हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दक्षिण अफ्रीकी नागरिक में कोई लक्षण नहीं नजर आए थे। कोरोना के नए वैरिएंट से बचाव को लेकर विदेश से आने वाले लोगों की कोरोना जांच एयरपोर्ट पर ही की जा रही है। अगर कोई मरीज मरीज मिल रहा है तो उसको तत्काल आइसोलेट कर दिया जा रहा है।
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों से राहत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। एक बार फिर से इसमें कमी दर्ज की गई। वहीं, कोरोना मुक्त जिला बागेश्वर फिर से संक्रमित हो गया। अब सिर्फ एक जिला रुद्रप्रयाग ही कोरोनामुक्त है। यहां कोरोना का कोई संक्रमित नहीं है। गुरुवार दो दिसंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 17 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले बुधवार एक दिसंबर को कोरोना के 53 नए संक्रमित मिले थे। ये लगातार तीसरा दिन है, जब किसी की प्रदेश में कोरोना से मौत नहीं हुई। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो गुरुवार को 1004 केंद्रों में 61699 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2021.12.02 Health Bulletin
अब तक कुल 7408 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344325 हो गई है। इनमें से 330566 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान नौ लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 182 है। अब तक प्रदेश में कुल 7408 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.00 फीसद है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।