Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या हुई कम, आरोग्य सेतु आठ दिन से अपडेट नहीं, उत्तराखंड की रिपोर्ट भी गायब

देश में जैसे जैसे कोरोना का हमला कम हो रहा है, स्वास्थ्य विभाग भी ढीला पड़ता जा रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण ये है कि आठ दिसंबर से आरोग्य सेतु एप भी अपडेट नहीं किया गया है। वहीं, उत्तराखंड में भी स्वास्थ्य विभाग अब जब मर्जी आए, उसी दिन कोरोना की रिपोर्ट जारी कर रहा है। एक बार फिर से गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मीडिया को कोरोना के आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं। हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि चीन में कोरोना का कहर फिर से शुरू हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शुक्रवार 16 दिसंबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 162 नए संक्रमित मिले। इस दौरान किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। अब तक देश में कोरोना से कुल 530663 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 238 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए। कोरोना से स्वस्थ होने वालों का कुल आंकड़ा 44141255 हो गया है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 3691 है। गुरुवार को देशभर में 56882 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2199939635 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में गुरुवार 15 दिसंबर को कोरोना के 197 नए संक्रमित और पांच मौत, बुधवार 14 दिसंबर को कोरोना के 152 नए संक्रमित और शून्य मौत, मंगलवार 13 दिसंबर को कोरोना के 114 नए संक्रमित मिले और शून्य मौत, सोमवार 12 दिसंबर को कोरोना के 159 नए संक्रमित और शून्य मौत, रविवार 11 दिसंबर को कोरोना के 170 नए संक्रमित और चार मौत, शनिवार 10 दिसंबर को कोरोना के 209 नए संक्रमित और एक मौत, शुक्रवार नौ दिसंबर को कोरोना के 243 नए संक्रमित और छह लोगों की मौत दर्ज की गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)