Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 26, 2026

उत्तराखंड में अब घर बैठे ही मिल जाएगा पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट, यहां करना होगा आवेदन

अब लोगों को अपनी जॉब, पासपोर्ट या वीजा के लिए पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC) प्राप्त करने के लिए थानों एवं पुलिस ऑफिस पर नहीं आना पड़ेगा। अब आप घर बैठे ऑनलाइन यह दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं।

उत्तराखंड में अब प्रदेशवासियों को पुलिस क्लीयरेंस की आनलाइन सुविधा मुहैया कराई गई है। अब लोगों को अपनी जॉब, पासपोर्ट या वीजा के लिए पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC) प्राप्त करने के लिए थानों एवं पुलिस ऑफिस पर नहीं आना पड़ेगा। अब आप घर बैठे ऑनलाइन यह दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं।
उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से जारी प्रेस नोट के मुताबिक आप पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC) के लिए उत्तराखंड पुलिस के सिटीजन पोर्टल और मोबाइल एप्लीकेशन “देवभूमि मोबाइल एप्प” पर आवेदन कर सकते हैं। एक बार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इसका ऑनलाइन शुल्क 50 रुपये पड़ेगा। शुल्क भरने के बाद, आपको अपने प्रिंट करने योग्य पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC)आपके ई-मेल आईडी पर मिल जाएगा।
यहां करे आंवेदन
Citizen Portal
https://policecitizenportal.uk.gov.in/Citizen/login.aspx
DevBhumi Mobile App
https://play.google.com/store/apps/details?id=uttarakhand.citizen.app