अब बीजेपी की कमजोर प्रदर्शन वाली सीटों को लेकर चिंता, 23 विधानसभाओं की 29 मार्च से होगी समीक्षा, नियुक्त किए पदाधिकारी
उत्तराखंड में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत के बावजूद बीजेपी की चिंता उन सीटों को लेकर है, जहां कमजोर प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदेश में ऐसी 23 विधानसभा सीटें हैं।
उत्तराखंड में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत के बावजूद बीजेपी की चिंता उन सीटों को लेकर है, जहां कमजोर प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदेश में ऐसी 23 विधानसभा सीटें हैं। अब हार के वास्तविक कारणों की जांच और समीक्षा करने के लिए इन सभी विधानसभा सीटों के लिए पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ये पदाधिकारी विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा करेंगे।उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों में 47 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की। कांग्रेस को 19 सीटें मिली। वहीं, दो बसपा के प्रत्याशी और दो अन्य उम्मीदवार जीते। ऐसे में प्रदेश में 23 ऐसी विधान सभा सीट हैं, जहां पर भारतीय जनता पार्टी को अपेक्षा के अनुरूप सफलता नहीं मिली है। ऐसे में 29 मार्च से इन सभी सीटों की समीक्षा का निर्णय बीजेपी ने किया है।
बीजेपी के उत्तराखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि जिन विधानसभाओं अपेक्षा अनुरूप नहीं मिले हैं, उन विधानसभाओं मे पार्टी ने वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेजकर समीक्षा करने का निर्णय लिया है। पदाधिकारियों को विधानसभा मे जाकर 1 अप्रेल से पूर्व बैठकें कर रिपोर्ट मुख्यालय को देने के लिए कहा गया है। विधानसभा मे जाने वाले पदाधिकारियों को तीन प्रकार की बैठकें कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों मे समीक्षा बैठकें 29 मार्च से होगी। बैठकें सामूहिक बैठक, टोली बैठक तथा चर्चा बैठक मे कार्यकर्ताओ के साथ वार्तालाप किया जाएगा। 1 अप्रैल को समीक्षा बैठक की रिपोर्ट मुख्यालय को सौंप दी जाएगी।
बैठक के लिए नियुक्त पदाधिकारियों की सूची




