Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

अब देहरादून में हर दिन बढ़ती जाएगी गर्मी, जानिए उत्तराखंड में सात दिन के मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। अधिकांश जिलों में सुबह से ही चटक धूप निकल गई थी। आने वाले दिनों में राज्य के मैदानी जिलों में गर्मी बढ़ती चली जाएगी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज बुधवार पांच मार्च से लेकर 10 मार्च तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। 11 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश संभावित है। शेष जिले शुष्क रहेंगे। 11 मार्च को बारिश प्रभावित इन दोनों जिलों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
देहरादून में अब हर दिन तापमान में इजाफा होने की उम्मीद है। बुधवार पांच मार्च की सुबह करीब 11 बजे तक देहरादून का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 22 डिग्री और नौ डिग्री रहने की संभावना है। छह मार्च से लेकर 12 मार्च तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 23, 24, 25, 27, 27, 28 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10, 10, 11, 11, 15, 16, 15 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। नौ मार्च से लेकर 12 मार्च तक देहरादून में कहीं कहीं बादल छाए रह सकते हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।